फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bord meeting Disinterested

बोर्ड की बैठक में नहीं निकला निष्कर्ष, सदस्य देंगे धरना

Thu, 16 Jul 2020 06:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Bord meeting Disinterested
बोर्ड की बैठक बेनतीजा, सदस्य देंगे धरना
विज्ञापन

जिला पंचायत में टेंडर प्रक्रिया दोबारा करने की मांग के लिए कर रहे विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्यों का एक गुट विरोध पर उतर आया है। वह टेंडर प्रक्रिया दोबारा करने की मांग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को एसडीएम की मौजूदगी में बोर्ड की बैठक हुई, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। अब सोमवार से सदस्यों का एक समूह धरने पर बैठेगा।

जिला पंचायत की ओर से विकास कार्यों के लिए एक टेंडर जारी किया गया था। मगर टेंडर में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्यों का एक गुट अलग होकर विरोध पर उतर आया। टेंडर प्रक्रिया दोबारा करने की मांग के समर्थन में सदस्यों ने अनशन किया। एडीएम के आश्वासन के बाद सदस्य धरने से उठ गए थे। बुधवार को सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल एडीएम से मिला और एजेंडा जारी करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर एजेंडा जारी नहीं किया गया तो वह बेमियादी धरना शुरू करेंगे। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर उमेश चंद निगम की मौजूदगी में जिला पंचायत सभागार में बोर्ड की बैठक हुई, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इसके बाद सदस्यों ने दो दिन के साप्ताहिक लॉकडाउन समाप्त होने के बाद सोमवार से बेमियादी धरने पर बैठने का एलान किया। बैठक में अब्दुल सलाम चौधरी, महेंद्र सिंह, विनोद विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed