{"_id":"64ad9d59ace3b849f8078fd4","slug":"body-of-teenager-who-went-to-bath-found-in-pond-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-1174-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नहाने गए किशोर का तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नहाने गए किशोर का तालाब में मिला शव
Tue, 11 Jul 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना के बस्ठा गांव के पूरब तालाब में नहाने गए किशोर का शव तालाब में मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के बस्ठा गांव निवासी आर्यन कुमार चौधरी (13) पुत्र कृष्ण चौधरी सोमवार दोपहर बाद घर से बकरी चराने के लिए गांव के सीवान में गया था। शाम छह बजे परिजन खेत से जब घर पहुंचे तो देखा बकरी घर आ गई है, लेकिन आर्यन घर नहीं आया। परिजन उसे खोजने लगे, इधर-उधर लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि वह गांव के पूरब तालाब की तरफ गया है। परिजन तालाब पर पहुंचे तो उसका कपड़ा चप्पल तालाब के बाहर पड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि इसी तालाब में नहाते हुए देखा गया था। परिजनों ने तालाब में उतर उसे खोजने लगे तो कुछ देर बाद तालाब से किशोर का शव बरामद हुआ। बच्चे की लाश देखकर परिजन रोने बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। एसओ महेंद्र चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।