फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Body is getting scorched by the sun, chances of rain from 11 am

Siddharthnagar News: धूप से झुलस रहा शरीर, 11 से बारिश के आसार

Sun, 08 Jun 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 08 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Body is getting scorched by the sun, chances of rain from 11 am
सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिनों से सूर्य की तपिश से तराई तपने लगा है। दिन और रात एक जैसी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सुबह से ही कड़ी धूप दोपहर तक लू का रूप ले ले रहा है।
विज्ञापन

गर्मी से निजात पाने के लिए उपाय कर रहे हैं, फिर भी राहत नहीं मिल पा रही है। तापमान लगातार छलांग लगा रहा है। तापमान की बात करें को रविवार दोपहर 41.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने लू अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल दो से तीन दिन तक बारिश के आसार नहीं है।
विज्ञापन

जिले में पिछले चार दिनों से गर्मी चरम है।रविवार दोपहर में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि, सोमवार दोपहर में 41 डिग्री दर्ज किया गया। हवा दोपहर में झुलसा रहा था। बांसी तिराहा, अशोक मार्ग, उसका रोड, शहर में अधिकांश लोग धूप और गर्मी से बचते हुए नजर आए। कोई गमछा लपेटे दिखा तो कोई छतरी लगाए दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश को प्रभावित कर रहे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के साथ निचले क्षोभमंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश में अवस्थित द्रोणी के पूर्वी दिशा में खिसकने से 10 जून तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इससे 3 से 4 दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री बढ़ोतरी और 9 से 10 जून को दक्षिणी उत्तर प्रदेश के बुन्देलखंड, विंध्य एवं संलग्न क्षेत्रों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। उसके बाद पुरवा हवाओं का संचालन आरंभ होने से 11 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश से वर्षा का एक नया दौर शुरू होगा। तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed