फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Body identified, husband accused of murder

Siddharthnagar News: शव की शिनाख्त हुई, पति पर हत्या का आरोप

Fri, 02 Dec 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Body identified, husband accused of murder
शव की शिनाख्त हुई, पति पर हत्या का आरोप
विज्ञापन

बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के ढपालीपुर गांव के वार्ड में डाल के सहारे फंदे से लटका जिस महिला का शव मिला था, उसकी शिनाख्त हो गई है। वह नेपाल की रहने वाली थी। उसकी मां ने हत्या का आरोप लगाया है। मां ने बृहस्पतिवार को दमाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
क्षेत्र के ढपालीपुर गांव स्थित बाग में मंगलवार सुबह डाल के सहारे महिला का शव लटका मिला था। उसके नाक से खून निकल रहा था। शरीर पर अन्य जख्म के निशान थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की। तब पहचान नहीं हो पाई थी। आस-पास के गांव अलावा पुलिस सीमा से सटे नेपाल के गांव में भी संपर्क करने की कोशिश कर रही थी। बृहस्पतिवार को जानकारी मिली कि महिला का नाम सरोज है, जो ग्राम भभई थाना लुंबिनी जिला रूपनदेही, नेपाल की रहने वाली थी। उसकी मां मां धामा पत्नी सहाजन ने पहचान की। उन्होंने दामाद संजय व एक अन्य व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी।
विज्ञापन

महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि संजय अपनी पहली पत्नी की भी हत्या कर चुका है। इस संबंध में मोहाना थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से शव की शिनाख्त के लिए नेपाल भी संपर्क किया गया था। मृतका की मां ने शव की पहचान करने के साथ ही तहरीर देकर अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed