फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Boat race organized in Parasi river

Siddharthnagar News: परासी नदी में बोट रेस का हुआ आयोजन

Wed, 13 Mar 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Boat race organized in Parasi river
मिश्रौलिया। बांसी ब्लॉक क्षेत्र के बड़हर घाट में नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग भारत सरकार तथा राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला गंगा समिति सिद्धार्थनगर की ओर से परासी नदी में बोट रेस का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीओ जयेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद कहा कि नदियां प्राचीन काल से ही पूजनीय व वंदनीय रही हैं। नाविकों की ओर से नाव प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम के माध्यम से नदियों की स्वच्छता व विकास के लिए जागरूकता आती है। ऐसे कार्यक्रम लोगों के लिए प्रेरणाप्रद व पर्यावरणीय स्वच्छता की दिशा में एक बेहतर कदम है।
विज्ञापन

बोट रेस में प्रथम स्थान पूर्णमासी बडहरघाट, द्वितीय स्थान श्यामलाल बड़हर घाट तथा तृतीय स्थान मुंद्रिका डुमरिया लाला को प्राप्त हुआ। सभी को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्य आपदा मोचक दल के उप निरीक्षक मेघराज सिंह के नेतृत्व में आपदा मोचक दल की टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सिद्धार्थ शंकर पांडे, क्षेत्रीय वन अधिकारी अमरजीत सिंह, इटवा मोहम्मद इलियास खान, शिवकुमार गुप्ता, खेसरहा सुशील कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed