{"_id":"5e5a91a78ebc3ef3ea5ff076","slug":"board-meeting-in-siddharthnagar-siddharthnagar-news-gkp3430462180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड का फैसला, सात दिन में निकाला जाएगा टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड का फैसला, सात दिन में निकाला जाएगा टेंडर
विज्ञापन
जिला पंचायत पर बोर्ड के बैठक में मौजूद लोग
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बोर्ड का फैसला, सात दिन में निकाला जाएगा टेंडर
हंगामे की बीच हुई जिला पंचायत बोर्ड की बैठक
शिक्षामंत्री की मौजूदगी में बजट पर हुई चर्चा
कामों के आवंटन को लेकर हुई गहमागहमी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को जिला पंचायत सभागार में त्रिस्तरीय कमेटी की मौजूदगी में हुई। इस दौरान विकास कार्यों और टेंडर को लेकर सदस्याओं द्वारा कई बार विरोध किया गया। गहमागहमी के बीच सात दिन में विकास कार्यों की योजनाओं पर टेंडर निकालने पर सहमति बनी है। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी की निंदा की गई। तय सीमा में टेंडर नहीं निकलने पर सदस्यों ने विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक शुरू होते ही जिला पंचायत सदस्यों ने अपर मुख्य अधिकारी पर कार्य में लापरवाही करने और टेंडर नहीं निकालने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। सदस्यों का कहना था कि अपर मुख्य अधिकारी की वजह से काम ठप पड़ा है। अगर इनके द्वारा जो कार्य के लिए स्वीकृति पत्र दिया गया था, उस पर अब तक टेंडर निकाला गया होता तो काफी विकास हो चुका होता। वर्ष 2018-19 में जो बजट आया था उसका काम नहीं हो पाया। सदस्यों ने हंगामा करते हुए कहा कि आज तय हो जाना चाहिए कि कितने दिन में टेंडर निकाला जाएगा। इस पर स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि जो भी काम कि लिए आवेदन आए हैं, उनका टेंडर जल्द ही निकाला जाएगा। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी से आए हुए आवेदन के बारे में जानकारी ली। अपर मुख्य अधिकारी के कुछ बोलने से पहले ही सदस्य फिर हो हल्ला शुरू कर दिए। सांसद जगदंबिका पाल ने आश्वासन देते हुए कहा कि जो भी आवेदन आए हैं, उनका एक सप्ताह में टेंडर निकाल दिया जाएगा। इस पर कुछ सदस्यों ने एतराज किया कि पूरे आवेदन का एक साथ टेंडर किया जाए। इस अपर मुख्य अधिकारी ने कहा कि अभी तक 80 आवेदन आ चुके हैं, जिनके कागजात तैयार करके आगे प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस पर भी कुछ सदस्यों द्वारा विरोध दर्ज किया गया। वहीं, बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीशचंद द्विवेदी ने कहा कि सभी कामों का टेंडर एक साथ होगा। अपर मुख्य अधिकारी जितनी जल्द हो सके काम को पूरा कर लें। इसके बाद सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त की। इस दौरान विधायक श्यामधनी राही, विधायक चौधरी अमर सिंह, सीडीओ पुलकित गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नरेंद्र मणि त्रिपाठी, केशभान राय, पासा शांती देवी, कांती पांडेय, पुष्पा सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
कई बार कुर्सी छोड़कर उठ गए सदस्य
बोर्ड की बैठक में कार्यों को लेकर कई बार कुछ सदस्य कुर्सी छोड़कर उठकर जाने लगे। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने सदस्यों को सदन की गरिमा बनाते हुए बैठक में रहने की अपील की। इस दौरान कई सदस्य कुर्सी छोड़कर निकल भी पड़े।