फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bloc level sports organized

दौड़, कूद, कबड्डी में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

Sat, 05 Nov 2022 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
bloc level sports organized
बढ़नी ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते छात्र। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
दौड़, कूद, कबड्डी में विद्यार्थियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के सभी ब्लॉकों में 30वीं बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों की टीमों ने कबड्डी, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताओं में अपना दम दिखाया। विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।
बर्डपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र के सामने खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बूड़ा विद्यालय बालक वर्ग 100 और 200 मीटर दौड़ में विकास पांडेय प्रथम, 400 और 600 मीटर दौड़ में सोमनाथ प्रथम रहे। वहीं बालिका वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में बूडा की खुशबू प्रथम रही। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में हथिहवा की रागनी, 200 मीटर दौड़ में नरकुल की प्रीति प्रथम और हथिहवा की रागनी द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग कबड्डी में बूड़ा प्रथम और बर्डपूर दो की टीम द्वितीय रही। शोहरतगढ़ के वीरेंद्र सिंह ग्रामीण स्टेडियम में जूनियर स्तर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में कोइरीडीह के गौतम चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि महली के विवेक चौरसिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में चेतरा के विवेक चौधरी ने प्रथम, गड़ाकुल के जितेंद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में मड़वा के गौतम ने प्रथम स्थान और पल्टादेवी के आकाश द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में डोहरिया खुर्द की अनु गुप्ता प्रथम व नियावं नानकार की सोनम द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर में पल्टादेवी की सुनैना ने प्रथम, डोरिया बुजुर्ग की अनु गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालक वर्ग में पल्टादेवी के माता प्रसाद ने प्रथम स्थान हासिल किया। योगा में प्राथमिक विद्यालय बनकटवा दक्षिणी व पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमवापुर नानकार के बच्चों ने बाजी मारी। बढ़नी ब्लॉक में जूनियर स्तर पर खैरहनिया के गणेश व घरुआर की आंचल प्राथमिक स्तर पर चैंपियन चुनी गई।
सर्वप्रथम जूनियर स्तर की बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता किया गया। जिसमें ढ़ेबरुआ के गणेश ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में घरुवार की आंचल ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में बोहली ने घरुआर को एकतरफा मुकाबले में पराजित किया। प्राथमिक स्तर में बालक वर्ग में कबड्डी ढ़ेबरुआ व बालिका में घरुवार ने जीत हासिल की। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रेड़वरिया के अरमान ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रेड़वरिया के अरमान ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में ढेबरुआ के गणेश ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में ढेबरुआ के गणेश ने पहला स्थान प्राप्त किया। लोटन ब्लाक में 50 मीटर बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 व 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक वर्ग में आसिफ अली धरनिहवां, 200 मीटर दौड मे विकास पननीप्रथम स्थान प्राप्त किया। डुमरियागंज में भी खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

इससे पूर्व जिला स्टेडियम में आयोजित तीसवीं ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन के बाद बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक एकाग्रता के लिए खेलकूद को आवश्यक बताया। क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन नौगढ़ ब्लॉक के भीमापार, पटनी जंगल, शिवपतिनगर, रेहरा, कपिया मिश्र आदि न्याय पंचायतों के विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने कबड्डी, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने मेलजोल और एकता के लिए खेलों को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed