{"_id":"57c713364f1c1b376e2cb1fd","slug":"blo-conditions-may-soon-report-booth-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ की स्थितियों की रिपोर्ट जल्द दे बीएलओ : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ की स्थितियों की रिपोर्ट जल्द दे बीएलओ : एसडीएम
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 31 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
बैठक हुई।
- फोटो : अमर उजाला
इटवा तहसील परिसर में बुधवार को एसडीएम जुबेर बेग की अध्यक्षता में क्षेत्र के बीएलओ की बैठक हुई। इस दौरान एसडीएम ने बूथों की स्थितियों के बारे में बीएलओ को जल्द रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। साथ ही बूथवार संशोधन, मृतक व अपमार्जन श्रेणी के मतदाताओं का विवरण भी मांगा।
एसडीएम एम जुबेर बेग ने बताया कि सभी बीएलओ अपने बूथ स्थल के शौचालय, हैंडपंप, बिजली व्यवस्था, सड़क व भवन के स्थिति की रिपोर्ट शीघ्र दें, जिससे समय रहते मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जा सके। इसके अलावा गांव में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले मतदाताओं का नाम फार्म-6 के माध्यम से जोड़ें। उन्होंने बताया कि नए मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर तक होगा। किसी भी प्रकार की त्रुटियों की जांच कर उसे सही करने का काम करें। ऐसे मतदाता, जो 6 माह से गांव में निवास नहीं कर रहे उन्हें नोटिस जारी कर उनका नाम मतदाता सूची से काटें। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार अनिल कुमार पाठक, रजिस्ट्रार कानूनगो सुशील तिवारी, सोनू सिंह, राजेश उपाध्याय, लालबहादुर चौधरी, राम तीरथ गिरी, जंगबहादुर, जोखई प्रसाद, मंगरे, दिलीप कुमार, रामकुमार आदि मौजूद रहे।