फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Blade fired at himself to scare wife, injured

पत्नी को डराने के लिए खुद पर चलाया ब्लेड, जख्मी

Fri, 29 Apr 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Blade fired at himself to scare wife, injured
पत्नी को डराने के लिए खुद पर चलाया ब्लेड, जख्मी
विज्ञापन

इटवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कमदालालपुर गांव में एक युवक ने खुद को ब्लेड से जख्मी कर लिया। उसे लहूलुहान देखकर पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने लेकर गई। बताया जा रहा है कि आवास निर्माण के लिए रकम के चलते विवाद के बाद पत्नी को डराने के लिए युवक ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के कमदालालपुर गांव निवासी महिला ने आवास योजना से निर्माणाधीन मकान में रकम की कमी होने पर अपने मायके वालों से उधार ले लिया था। महिला ने बताया कि मायके वालों से लिए कर्ज को उसने पति को बिना बताए अपने पालतू बकरे को बेचकर अदा कर दिया। इसकी जानकारी होने के बाद पति नाराज हो गया।
विज्ञापन

उसने पत्नी को घर से निकल जाने के लिए कहा। इसके बाद पत्नी ने इटवा पुलिस से फरियाद की। शुक्रवार को पत्नी को डराने के लिए पति ने खुद पर ब्लेड से हमला कर दिया। पुलिस की पूछताछ में महिला ने यह भी बताया है कि उसके पति को शराब पीने की लत है। उसकी वजह से भी विवाद होता है। वहीं, युवक ने पुलिस को बताया कि खुद को ब्लेड से लहूलुहान करने के पीछे उसका मकसद पत्नी को डराना था। इस लिए उसने सीने पर ब्लेड से चोट पहुंचा ली। इस संबंध एसओ इटवा विंदश्वरी मणि त्रिपाठी का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed