फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Black marketing of 66 quintals of food grains... case registered against Kotdar

Siddharthnagar News: 66 क्विंटल खाद्यान की कालाबाजारी...कोटेदार पर केस दर्ज

Thu, 25 Apr 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Black marketing of 66 quintals of food grains... case registered against Kotdar
डीएम के आदेश पर हुई जांच में खुली खाद्यान की चोरी की पोल
विज्ञापन


शिवनगर डिडई थाने में दर्ज हुआ कोटेदार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम का केस

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के करही सरकारी राशन की दुकान में 66 क्विंटल की खाद्यान चोरी का मामला सामने आया है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने जांच का आदेश दिया था। पूर्ति निरीक्षक की जांच में चोरी की पोल खुली। जिलाधिकारी के आदेश पर शिवनगर डिड़ई थाने में कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज करके पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के करही गांव के उपभोक्ताओं की ओर से जिलाधिकारी से शिकायत की गई कि कोटेदार की ओर से अप्रैल का राशन वितरण नहीं किया गया है। डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक को जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। पूर्ति निरीक्षक मिठवल ने शिवसुंदर उचित दर विक्रेता ग्राम पंचायत करही विकास खंड मिठवल की दुकान पर बुधवार को पहुंचकर राशन का सत्यापन किया। कोटेदार को अप्रैल व मई का राशन कुल 45.82 क्विंटल गेहूं लगभग 92 बोरी और 68.73 क्विंटल लगभग 137 बोरी चावल भारतीय खाद्य निगम से प्राप्त हुआ था। लेकिन जांच में गोदाम में कुल 59 बोरी चावल तथा 38 बोरी गेहूं ही उपलब्ध पाया गया। ऐसे में कोटेदार के गोदाम में 78 बोरी चावल लगभग 39 क्विंटल और 54 बोरी गेहूं लगभग 27 क्विंटल कम खाद्यान्न पाया गया। कुल 66 क्विंटल की कालाबाजारी कर ली गई है। इस रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी की अनुमति पर कोटेदार शिव सुंदर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिवनगर डिड़ई रामकृपाल शुक्ल ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर कोटेदार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed