{"_id":"5749d79d4f1c1b2f2d69363d","slug":"bku-s-end-indefinite-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का बेमियादी धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का बेमियादी धरना समाप्त
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 28 May 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खेसरहा ब्लाॅक पर धरना देते भकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन का ब्लाक परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना नौवें दिन शनिवार को बीडीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ। 21 सूत्रीय मांगों पर ब्लाक प्रशासन की अनदेखी को भाकियू ने गंभीरता से लिया और महापंचायत का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं के रुख को देख अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
मंडल अध्यक्ष पटेश्वरी चौधरी ने कहा कि देश की अस्सी प्रतिशत आबादी गांव में रहती है लेकिन कोई सरकार गांव व किसानों के हित की बात नहीं कर रही। समस्याओं के निस्तारण पर कोई ध्यान नहीं देता।
किसानों के खेतों में खड़ी फसल जल गई जिससे अन्नदाताओं के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। इसके बाद भी समुचित सरकारी सहायता नहीं मिल पाती। जिलाध्यक्ष इश्तियाक अहमद ने कहा कि कोटेदार गरीबों का अनाज डकार रहे हैं। ग्रामीणों के हो-हल्ला मचाने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। महापंचायत के दौरान बीडीओ खेसरहा धरना स्थल पर पहुंचे, आश्वासन दिया कि सभी मांगों का निस्तारण अतिशीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान मंडल सचिव महेंद्र चौधरी, इन्द्रजीत दूबे, तहसील अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद लोधी, ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, राकेश पाण्डेय, आरती देवी, राजाराम लोधी, राजमती, अवधराजी, फूलमती, मोहम्मद हनीफ, रशीद, अनिल मौर्या, राम सहाय, किरन यादव आदि मौजूद रहे।