{"_id":"6716978b0a0590b26e0edc84","slug":"bku-demonstrated-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-126066-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भाकियू ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भाकियू ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भाकियू (टिकैत) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित 20 सूत्री ज्ञापन, प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए समस्या समाधान की मांग की।
जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर धान क्रय केंद्र खोला जाए, जिससे किसान आसानी से अपनी उपज बेच सकें और उन्हें बिचौलियों का शिकार न होना पड़े। रबी सीजन से पूर्व खाद व बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अभी से ध्यान दिया जाए, ताकि किसानों को भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि जिले के नलकूपों व नहरों में सिंचाई के समय पानी उपलब्ध रहे, इसके लिए गंभीरता से कार्य होना चाहिए। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान न होने से उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है, अविलंब बकाया भुगतान कराया जाए। बांसी तहसील के नगवा-अशोगवा बांध पर ग्राम सतवाड़ी के पास बांध कटने से काफी परेशानी हो रही है।