{"_id":"636ea2d2e698635b5770f335","slug":"bku-demanded-fogging-siddharthnagar-news-gkp4570605183","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने फॉगिंग नहीं होने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने फॉगिंग नहीं होने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
शोहरतगढ़ ब्लॉक परिसर में एपीओ को मांगपत्र सौंपते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
किसानों ने फॉगिंग नहीं होने पर जताई नाराजगी
शोहरतगढ़। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में किसान पंचायत करके समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने गांवों में डेंगू, मलेरिया से बचाने के लिए फागिंग नहीं कराने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बीडीओ एवं एपीओ को मांग पत्र सौंपा।
ब्लॉक अध्यक्ष चिनगुद साहनी ने कहा कि ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा संतोरी, पिपरी, पड़रिया, जमुनी आदि गांवों में बिजली के खंभों पर लाइट लगवाई जाए। ग्राम सभाओं में डेंगू, मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। गांवों में फॉगिंग नहीं कराई गई है। जल्द से जल्द फॉगिंग कराई जाए। ग्राम सभाओं में वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन के पात्र लाभार्थियों को काफी दिनों से पेंशन नहीं मिली है, तत्काल पेंशन उनके खाते में भेजी जाए। ब्लॉक क्षेत्र की सभी ग्राम सभाओं में पात्र लाभार्थियों को आवास की सूची में शामिल नहीं किया गया है। अभियान चलाकर उन्हें सूची में शामिल करके आवास दिलाया जाए।
इस दौरान श्रवण कुमार कश्यप, शिवलाल यादव, चंद्रजीत यादव, रामलखन, सोखा, मगनू, अहमद हुसैन, रीता, चंद्रावती देवी सहिर्त कर्ता मौजूद रहे।