फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP's foundation day celebrated with great pomp

Siddharthnagar News: धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

Mon, 06 Apr 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 06 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
BJP's foundation day celebrated with great pomp
शाहपुर। डुमरियागंज नगर में स्थित भाजपा कार्यालय पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना छह अप्रैल 1980 को हुई थी और हर वर्ष इस दिन को स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने देशभर के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन उन महान विभूतियों को नमन करने का है, जिन्होंने अपने त्याग, संघर्ष और समर्पण भाव से पार्टी को इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश की सबसे लोकप्रिय पार्टी के रूप में स्थापित है, जो राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलते हुए जन-जन की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी ने की जबकि संचालन अभिषेक त्रिपाठी ने किया। इस दौरान लवकुश ओझा, धर्मराज वर्मा, चंद्र प्रकाश चौधरी, मधुसूदन अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, उदयपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed