फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP will organize Seva Pakhwada

Siddharthnagar News: भाजपा आयोजित करेगी सेवा पखवाड़ा

Thu, 11 Sep 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
BJP will organize Seva Pakhwada
इटवा। कस्बे के भाजपा कार्यालय पर बृहस्पतिवार को आयोजित सेवा पखवाड़ा को लेकर तैयारी बैठक हुई। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि पीएम के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान पार्टी सेवा और सामाजिक कार्यों का आयोजन करेगी, जिसका उद्देश्य आम जनता तक पहुंचना और सेवा के माध्यम से संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को रक्तदान शिविरों का आयोजन उसके बाद के दिनों में शहर और गांव में स्वच्छता कार्यक्रम, स्वास्थ्य केंद्रों की मदद से लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसौधन, भाजपा नेता दीप नारायण तिवारी, रामशब्द उपाध्याय, गुड्डू यादव, अमित मिश्रा, प्रमोद पांडेय सहजराम यादव, अजय पांडेय, सदानंद शुक्ल, रमाकांत मौर्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed