{"_id":"62ec127a611daf02c7153654","slug":"bjp-protest-at-nagar-parishad-office-complex-siddharthnagar-news-gkp4460455102","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलान्यास पर बवाल: शिलापट पर MP व MLA का नाम गायब, नाराज होकर EO का घेराव कर किया विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलान्यास पर बवाल: शिलापट पर MP व MLA का नाम गायब, नाराज होकर EO का घेराव कर किया विरोध-प्रदर्शन
Fri, 05 Aug 2022 10:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:34 AM IST
सार
नाराज भाजपा पदाधिकारियों को मनाने के लिए ईओ ने शिलापट्ट को शिलान्यास स्थल से निकलवाकर नगर पालिका कार्यालय में मंगा लिया और आश्वासन दिया कि शिलापट में जो खामी है, उसे ठीक किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आक्रोश थमा।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर । नगर पालिका कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते भाजपा के पदाधिकारी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर पालिका क्षेत्र के निरालानगर वार्ड में पंप हाउस के हुए शिलान्यास के दौरान लगाए गए शिलापट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिलापट्ट में क्षेत्रीय विधायक व सांसद का नाम नहीं होने से नाराज भाजपा पदाधिकारियों ने नामित सभासद आनंद शंकर मणि के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को नपा कार्यालय पहुंचकर ईओ विंध्याचल का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवार को नरकटहा क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए निरालानगर में बनने वाले पंप हाउस का शिलान्यास डीएम संजीव रंजन ने किया था। शिलापट में डीएम, नपा अध्यक्ष मों इदरीश पटवारी व नपा बोर्ड के सदस्यों का नाम है, जबकि क्षेत्रीय विधायक व सांसद का नाम नहीं है। इससे नाराज भाजपा पदाधिकारियों ने नगर पालिका कार्यालय पर पहुचकर ईओ विंध्याचल का घेराव कर शिलापट्ट को बदलने की मांग की।
विज्ञापन
नाराज भाजपा पदाधिकारियों को मनाने के लिए ईओ ने शिलापट्ट को शिलान्यास स्थल से निकलवाकर नगर पालिका कार्यालय में मंगा लिया और आश्वासन दिया कि शिलापट में जो खामी है, उसे ठीक किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आक्रोश थमा।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन में कन्हैया पासवान, विष्णु जायसवाल, गौरीशंकर अग्रहरी, जगजीवन गौंड, राकेश अग्रहरी, सभासद बजरंगी वर्मा, रामगोपाल अग्रहरी, अजय शुक्ला, रामबाबू, धर्मेंद्र कुमार, बलराम कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।