फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bjp meeting in siddharthnagar

घर-घर जाकर बताएंगे मोदी सरकार के अहम फैसले

Tue, 28 Jan 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
bjp meeting in siddharthnagar
शहर के एक हाल में भाजपा के बैठक को संबोधित करते क्षेत्रिय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
घर-घर जाकर मोदी सरकार के फैसले बताएं कार्यकर्ता
विज्ञापन

10 फरवरी तक संपर्क अभियान चलाकर लोगों को करेंगे जागरूक
नगर के एक लॉज में आयोजित हुई भाजपा पदाधिकारियों की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। भाजपा पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को शहर के एक लॉज में हुई। इसमें मोदी सरकार के अहम फैसलों को घर-घर जाकर संपर्क अभियान के तहत लोगों को बताने पर जोर दिया। बताया गया कि यह अभियान 10 फरवरी तक चलेगा। इसमें सभी कार्यकर्ता लग जाएं।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में विपक्षी दलों की ओर से अफवाह फैलाई गई, दंगे कराए गए। लोगों को कानून के बारे में सही जानकारी न देकर गलत तथ्यों को बताया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कानून के फायदे के बारे में बताएं। इसी तरह दूसरे चरण में मोदी सरकार के अहम फैसले को बताया जाएगा। इसमें घर-घर जाकर तीन तलाक, नागरिकता कानून, अनुच्छेद-370, 35 ए, राममंदिर सहित अहम फैसले शामिल हैं। कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए, जिससे जनता यह जाने की सरकार उनके हित में क्या कर रही है। साथ ही नागरिकता कानून को लेकर फैला भ्रम दूर हो सके। इसमें कई चरणों में बैठक होगी। कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को पूरी निष्ठा से काम करने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने मंडल अध्यक्षों से कार्यक्रम को लेकर वार्ता की। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, राजेंद्र पांडेय, लालजी त्रिपाठी लाल बाबा ने भी संबोधित किया। इस दौरान दिलीप चतुर्वेदी, साधना चौधरी, विजयकांत चतुर्वेदी, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान, घनश्याम मिश्र, सचिदानंद चौबे, अरविंद उपाध्याय, नितेश कुमार पांडेय, महेंद्र लोधी, श्यामसुंदर मित्तल, शिवशरन चौरसिया सहित आदि मौजूद रहे। उधर, उसका बाजार कार्यालय के अनुसार कस्बा के उस्का राजा में स्थित पुलिस पिकेट के पास कन्हैया पासवान, आशीष शुक्ल, पंकज चौबे, नीरज पांडेय, गुरबिंद पासवान, संजय तिवारी, रामरतन पाल, गुडडू यादव आदि भाजपाइयों ने पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed