{"_id":"69fba9be33eb92d1e90b6bd3","slug":"bjp-meeting-emphasized-on-strengthening-the-organization-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-157721-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती पर दिया जोर
Thu, 07 May 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 07 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। भनवापुर ब्लाॅक सभागार में बुधवार को भाजपा भनवापुर मंडल की कार्यसमिति बैठक हुई। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजयकांत चतुर्वेदी ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा राजेंद्र धुरिया एवं मंडल अध्यक्ष गणेश विश्वकर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ बूथ को मजबूत बनाने में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा, इसलिए इसी लक्ष्य को लेकर कार्य करना जरूरी है। इस दौरान मंजू धुरिया, पवन मौर्य, गुड्डू तिवारी, नवल पटेल, बलराम चौधरी, रामसरन, राममूरत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन