फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP is friendly towards minorities: Mahira

अल्पसंख्यकों के हित में काम कर रही भाजपा-माहिरा नकवी

Mon, 25 Jan 2021 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
BJP is friendly towards minorities: Mahira
अल्पसंख्यकों की हितैषी है भाजपा : माहिरा
विज्ञापन

27 जिलों में कार्यक्रम कर डुमरियागंज पहुंची यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। भाजपा अल्पसंख्यकों के हित में काम कर रही है। ये बातें अल्पसंख्यक विकास वेलफेयर सोसायटी की प्रदेश अध्यक्ष माहिरा नकवी ने कहीं। माहिरा और तनवीर रिजवी के नेतृत्व में भाजपा की नीतियों को 27 जिलों में लोगों को बताया गया।

माहिरा नकवी ने कहा कि सोसायटी अल्पसंख्यक समाज के हक दिलाने और इंसाफ दिलाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 25 जिलों में संगठन खड़ा कर लिया है और अभी हमें उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में संगठन शुरू करना है। सिद्धार्थनगर में भी 500 से अधिक लोग संस्था से जुड़ चुके हैं। जिसमें हल्लौर, वासा, फत्तेपुर, लटिया और बेवां ग्राम जुड़ चुका है। तनवीर रिजवी ने कहा हमने बहुत सारे जनपदों में अल्पसंख्यक समाज की पीड़ित महिलाओं की मदद की उनको इंसाफ दिलाया गया है। यात्रा क्षेत्र के वासा दरगाह से निकलकर गोंडा, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर होते हुए 2021 किमी की यात्रा तय कर वापस डुमरियागंज में समाप्त हुई। इस दौरान लवली रिजवी, राजू, अनीस अंसारी, दीदार अहमद, कसीम रिजवी, बब्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed