फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP had Dumariyaganj Choupal

डुमरियागंज में भाजपा ने लगाई चौपाल

Tue, 31 May 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 31 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
BJP had Dumariyaganj Choupal
मरवटिया गांव में आयोजित चौपाल को संबोधित करते नरेंद्रमणि त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याण पर्व के आखिरी दिन मंगलवार को क्षेत्र के मरवटिया चैराहे पर  चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व संतकबीर नगर जिला प्रभारी नरेंद्रमणि त्रिपाठी ने लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारें में विस्तार से बताकर आगामी 2017 विधानसभा चुनाव की सफलता के लिए आह्वान किया।  इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए नरेंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में कई जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर हर तपके के लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणांचल क्षेत्रों में खुले में शौच की प्रथा समाप्त करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर व्यक्ति के घर में शौचालय बनाने के लिए धन की व्यवस्था, वृद्धा, विधवा, विकलांग व असहाय लोगों के लिए पेंशन की योजना, उज्ज्वला योजना आदि  जरिए लोगों को आर्थिक मजबूती देनें जैसा सराहनीय काम देश में हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार की नीतियों से आम जनमानस काफी आहत है। थानों पर गरीबों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। हर तरफ लूट व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसे समाप्त करने के लिए लोगों को यूपी में भाजपा को सत्ता में लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान यशोदा चौबे, हरिमंगल सोनी, रामजी तिवारी, रामू श्रीवास्तव, अनूप यादव, शक्तिमणि त्रिपाठी, गोली गौतम, लाला पाल, श्याम पांडेय, फूलचंद यादव, भीखूराम, पूरन वमाज्, मयाराम, बब्लू मौर्य, पंचम मौर्या, रविंदर चौबे, श्यामलाल काका, भोला वर्मा, राकेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed