फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP Government formation will go to jail corrupt minister

प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही जेल जाएंगे भ्रष्ट मंत्री

Sun, 19 Feb 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 19 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
BJP Government formation will go to jail corrupt minister
उसका में भाजपा की सभा को संबोधित करते पार्यटन मंत्री डाॅ. महेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
बर्डपुर/उसका/ककरहवा। केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने अखिलेश को अनाड़ी और राहुल गांधी को मजाकिया करार दिया है। उन्होंने कहा कि साइकिल पर अनाड़ी ड्राइवर है। इसे बदलने का वक्त आ गया है। राहुल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह बस हंसी-मजाक का किस्सा बन गए हैं। डॉ. शर्मा ने भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश के भ्रष्ट मंत्रियों को जेल भेजने की बात कही।
विज्ञापन

जिले के ककरहवा बाजार और उसका के गांधी चबूतरे पर रविवार को हुई जनसभा में केंद्रीय मंत्री के निशाने सपा-कांग्रेस ही रहे। उन्होंने कहा कि सूबे में नरेंद्र मोदी की आंधी चल गई है। इससे घबराकर धुर विरोधी भी एक हो गए हैं। जनता ने सपा को पूर्ण बहुमत के साथ 5 साल का पूरा मौका दिया, लेकिन इस अवधि में वे सिर्फ प्रदेश को लूटने में लगे रहे। अंत में इसी लूट की रकम के बंटवारे को लेकर चाचा-भतीजे में झगड़ा हो गया। कहा कि अगर अखिलेश का काम बोलता है तो कांग्रेस को सौ सीटें क्यों दी।
विज्ञापन

गायत्री प्रजापति का प्रकरण उठाते हुए कहा कि भाजपा के तीन वर्ष की सरकार में किसी मंत्री या सांसद पर कोई दाग नहीं लगा, वहीं सपा के आधे से अधिक मंत्रियों पर गंभीर अपराधों के आरोप हैं। एलान किया कि भाजपा की सरकार बनते ही सभी भ्रष्ट मंत्री जेल जाएंगे। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अखिलेश ने गठबंधन कर साबित कर दिया है कि उनके घुटने कमजोर हो गए हैं और इसीलिए उन्होंने कांग्रेस की बैशाखी मांगी है। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि केंद्र में मजबूत भाजपा सरकार ट्रैक्टर के पहिये के समान विकास का कार्य कर रही है। इसके सामने साइकिल के पहिये की क्या औकात रहेगी। अब समय आ गया है, जब यूपी में भी मजबूत सरकार सत्ता में आए जो केंद्र के साथ मिलकर सर्वांगीण विकास कर सके। सभा में सांसद जगदंबिका पाल ने भाजपा की सरकार बनने पर ककरहवा बॉर्डर को व्यापार के लिए खोलने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, प्रत्याशी श्यामधनी राही, लालजी त्रिपाठी, हेमंत जायसवाल, जगदीश, राजेश त्रिपाठी, कन्हैया पासवान, शिवशरण चौरसिया, आशीष शुक्ला, अरविंद उपाध्याय, बृजबिहारी मिश्र, दीपेंद्र चौधरी, नितेश पांडेय, राजकुमारी पांडेय, ओम प्रकाश यादव, अंबरीश प्रसाद जायसवाल, बाल मुकुंद जायसवाल, राम निवास यादव, श्यामसुंदर मित्तल, जफर अहमद, घनश्याम जायसवाल, राजेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed