फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bjp demonstration in favour of caa

कानून किसी की नागरिकता लेने नहीं देने के लिए बना: कामेश्वर

Mon, 13 Jan 2020 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
bjp demonstration in favour of caa
शहर में भाजपा के रैली में मौजूद सांसद जगदम्बिका पाल , शिक्षा मंत्री डा. सतीश द्घिवेदी, सदर विधायक श - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कानून किसी की नागरिकता लेने नहीं, देने का है: कामेश्वर
विज्ञापन

भाजपा की ओर से निकाली गई एक किलोमीटर पदयात्रा, जनसभा के जरिए मंत्री व विधायक ने दी जानकारी
भारत माता की जयघोष से गूंज उठा कस्बा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को भाजपा की ओर से जेल रोड स्थित मैदान से पदयात्रा निकाली गई। एक किलोमीटर लंबी पदयात्रा नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। यहां परिसर में एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान नागरिकों को वक्ताओं ने कानून के फायदे के बारे में बताया। भ्रम से दूर रहने की अपील की। साथ ही विपक्षी दलों पर निशाना साधा। पदयात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होकर और हाथ में तिरंगा लिए भारत माता का जयघोष लगाते रहे। जयघोष से पूरा कस्बा गूंज उठा।
मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने कहा कि नागरिकता कानून देशहित में लागू किया गया। क्योंकि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंगलादेश से प्रताड़ित होकर आने वाले अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर अत्याचार किया जा रहा था। उन्हें देश छोड़कर भागने को विवश कर दिया गया था। उन्हें अधिकार मिले और वे भी देश में सम्मान से जी सकें, लिहाजा, इस कानून को लागू किया गया है। मगर कुछ विपक्षी दल कानून को लेकर लोगों में भ्रम पैदा करने का काम कर रहे हैं, उन्हें बरगलाकर सड़कों पर उतारने का काम किए हैं जो देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बात है। क्योंकि विपक्ष यह चाहता है कि देश का माहौल गड़बड़ रहेगा तो उनकी राजनीति चलेगी। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी नागरिकता कानून लाने के लिए आवाज उठा चुके हैं। वे भी यह मानते थे कि पाकिस्तान और बंगलादेश में रहने वाले अल्पसंख्यक हिन्दू समाज पर अत्याचार किया जा रहा है। मगर आज जब कानून लागू हो गया तो यह विरोध कर रहे हैं। यह कानून जाति, धर्म को देखकर लागू नहीं किया गया है। कानून किसी की नागरिकता को छीनने के लिए लागू नहीं किया गया। बल्कि सताए हुए लोगों को नागरिकता देने के लिए किया गया है। बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि नागरिकता कानून से देश में खुशहाली आएगी। देश आजाद होने के बाद पहली बार किसी कानून के समर्थन में लोग सड़कों पर उतरे। यह कानून देशहित है। सपा, कांग्रेस सहित विपक्षी दल लोगों को भ्रम में डालकर उन्हें हिंसा की तरफ ले जाने का काम कर रहे हैं। इन्हीं दलों के द्वारा प्रदेश व देश में हिंसा फैलाने का काम किया है। इस कानून से देश के किसी नागरिक को डरने की जरूरत नहीं है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि नागरिकता कानून लागू होने से दर-दर भटकने वाले उन लोगों को सम्मान और नई जिंदगी मिलेगी जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंगलादेश से प्रताड़ित होकर आने को विवश हुए और आज देश वे देश के नागरिक नहीं हुए थे। इस कानून के लागू हो जाने से उन्हें देश में सम्मान से जीने का हक मिलेगा। देश के नागरिक होंगे। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि कानून देशहित में हैं। लोग भ्रम में न रहें, देश के हर नागरिक का सरकार हिफाजत करेगी। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, विजयकांत चतुर्वेदी, बृजबिहारी मिश्र, कन्हैया पासवान, राजू श्रीवास्तव, साधना चौधरी, हरिशंकर, रामनेवास यादव, विभाग प्रचारक सुरजीत, डॉ. अरविंद सिंह, दिलीप चतुर्वेदी, राजेंद्र पांडेय, शिवनाथ चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनी पांडेय, सरोज शुक्ल, सचिदानंद चौबे, अरविंद चतुर्वेदी, महेंद्र लोधी, मंडल नितेश पांडेय, संपूर्णनंद पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजू सिंह, योगेंद्र योगी बाबा, मनोज मौर्य, लवकुश ओझा, दीपक मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

20 मिनट बाद आया मंच पर बुलावा
जनसभा के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उपेक्षित दिखीं। वह कार्यक्रम शुरू होने के 20 मिनट तक मंच के नीचे खड़ी रहीं। कार्यक्रम चलता रहा है, इसके बाद उन्हें मंच पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नगर व चिल्हिया मंडल के पदाधिकारी घोषित
सिद्धार्थनगर। संगठन को गतिशील व मजबूत बनाने के उद्देश्य से भाजपा की नगर व चिल्हिया मंडल इकाई की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। सूची जिला प्रवासी को सौंपा गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव की संस्तुति के बाद घोषित नगरपालिका परिषद सिद्धार्थनगर नगर मंडल की कार्यकारिणी में लक्ष्मीकांत जायसवाल के अलावा विजय जायसवाल, बबलू तिवारी, पंकज जायसवाल, ओम प्रकाश यादव, अरविंद पांडेय, संतोष कश्यप उपाध्यक्ष, राजेश जायसवाल व हरीराम मिश्रा महामंत्री, कृष्ण गोपाल, रामकेश यादव, बलविंदर सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, अविनाश सिंह, राम सेवक नगर मंत्री व सूरज कसौधन कोषाध्यक्ष बनाए गए। दूसरी ओर चिल्हिया मंडल की घोषित कार्यकारिणी में रमेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष, अनूप कुमार सिंह, राधेश्याम त्रिपाठी, संजय कुमार श्रीवास्तव, सिम्मी श्रीवास्तव, अमरनाथ त्रिपाठी उपाध्यक्ष, पद्माकर शुक्ल व हरीराम लोधी महामंत्री, शिवाकांत, रामू मौर्या, कमलावती, जितेन्द्र चौधरी, डॉ. राम प्रसाद, जसकरन पासवान मंत्री, मुकेश कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
‘अर्थव्यवस्था से ध्यान हटाने को लेकर भाजपा कर रही नाटक ’
प्रेस कांफ्रेंस में बोले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। भाजपा बिगड़ती अर्थव्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए सीएए का नाटक कर रही है। देश की जनता को गुमराह करके ध्यान हटा रही है। यह बात सोमवार को इटवा स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही।

उन्होंने कहा कि आज जब देश में बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार बेलगाम होता जा रहा है, जिस पर अंकुश लगाने में भाजपा की मोदी सरकार अक्षम साबित हो रही है जिसके चलते युवाओं में भाजपा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश की स्थिति पैदा हो गई है। इससे बेरोजगारों, मजदूरों व आमजनों का ध्यान बंटाने के लिए भाजपा यह नागरिकता संशोधन कानून 2019 लाई है। जिसके कारण इनके नेताओं को इस कानून से युवाओं में पैदा हुए आक्रोश को लेकर बयान देना पड़ रहा है कि इस कानून से किसी का कोई नुकसान होने वाला नहीं है। हमारा यह कहना है कि फिर आपको ऐसे कानून को लाने की आवश्यकता ही क्या थी। सपा ऐसे धार्मिक भेदभाव पर आधारित काले कानून का विरोध करती है व इस कानून को निरस्त करने की मांग करती है। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र इटवा से माननीय उच्चतम न्यायालय के माननीय न्यायाधीश जस्टिस शरद बोबड़े को संबोधित पांच सौ सपा कार्यकर्ता पत्र भेजकर इस कानून को निरस्त करने की मांग करेंगे। इस अवसर पर सपा नेता बदरे आलम, सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, अमित दुबे, अब्दुल लतीफ, रामचंद्र पाठक, दिनेश मिश्र, धीरेन्द्र सिंह, अंजुम प्रधान, अब्दुल कुद्दुस, मोहम्मद हसन, बबलू खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed