सिद्धार्थनगर। भाजपा कार्यालय में शनिवार को आयोजित टिफिन कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पद चिह्नों पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। हमारी पार्टी अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य कर रही है। वरिष्ठ कार्यकर्ता टिफिन कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहीं हैं। जिला संयोजक कन्हैया पासवान ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता रीढ़ है और उन्हें पर्याप्त सम्मान दिया जाता है। जिला अध्यक्ष बस्ती महेश शुक्ला, चेयरमैन नगरपालिका परिषद सिद्धार्थ नगर गोविंद माधव, उसका नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत जयसवाल, फतेह बहादुर सिंह, अजय उपाध्याय, विपिन सिंह, बिंदुमती मिश्रा, दीपक मौर्य, तेजू विश्वकर्मा, सचिदानंद चतुर्वदी, निशांत पांडेय, रमेश मणि उपस्थित थे। संवाद