फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   birth day of 'mina' celebrated in schools

केक काटकर मनाया ‘मीना’ का जन्मदिन

Sun, 25 Sep 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
birth day of 'mina' celebrated in schools
डुमरियागंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में केक काटकर मीना का जन्मदिन मनाते शिक? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
केक काटकर मनाया ‘मीना’ का जन्मदिन
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पावर एंजेल बनी खुशी ने काटा केक
डुमरियागंज। कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय व अन्य परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को शिक्षकों और छात्राओं ने केक काटकर मीना का जन्मदिन मनाया। पावर एंजेल बनी खुशी ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
बीईओ संजय कुमार ने कहा कि बालिकाएं किसी भी दृष्टि से बालकों से कम नहीं हैं। चाहे वह पढ़ाई हो या खेलकूद, सब जगह वह बालकों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। अभिभावकों को बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मीना एक आदर्श लड़की है जो बालिकाओं को दृढ़ इच्छाशक्ति से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर आंचल, गीतांजलि, पल्लवी, शीतल ने नृत्य प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। धर्मराज दुबे, गणेश गौड, वार्डन आशा गुप्ता, रानी पाल, रश्मि मिश्र, अर्चना यादव, रंजना मिश्र, विभा शुक्ला, शाइस्ता शाहीन आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भारत भारी में भी मीना उत्सव मनाया गया। प्रधानाध्यापक मोहम्मद नदीम ने कहा कि 24 सितंबर को मीना का जन्मदिन मीना उत्सव के रूप में मनाया जाता है। मीना यूनिसेफ की परिकल्पना है, जो उमंग और उत्साह से भरी हुई है। उसकी सोच सकारात्मक है। जो प्रश्न पूछने में झिझकती नहीं है। वह कमजोर वर्ग के लिए हमेशा आवाज उठाती है। विद्यालय के बच्चों ने मीना से संबंधित जागरुकता पोस्टर एवं चित्र बनाए। मीना मंच की पावर एंजेल खुशी, आंचल, ऊषा, मुस्कान, पारो, रिया, मधु, नाजिया, ज्योति आदि मौजूद रहीं।

कंपोजिट विद्यालय में छात्रों को दिए उपहार
भनवापुर। क्षेत्र के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को मीना का जन्मदिन मनाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। श्रेष्ठ बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका जोहरा फातिमा मलिक ने विभिन्न प्रतियोगिता के 10 उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को एक-एक कॉपी प्रदान की। कार्यक्रम में लिंग भेद, बालिका शिक्षा, बाल विवाह, दहेज, स्वास्थ्य एवं सफाई, बालश्रम, सामाजिक बुराइयों के प्रति विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में एक्टिव छात्रा किरन और रेनू को पावर एंजेल बनाया गया। इस अवसर पर सूर्यवीर सिंह यादव, विनय कुमार, मनोज कुमार, उमेश कुमार पटेल, बृजेश कुमार, अंशुमान, अनिमेष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed