फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Birth anniversary of Pandit Deendayal Upadhyay

Siddharthnagar News: एकात्म मानववाद के प्रणेता थे दीनदयाल उपाध्याय

Tue, 26 Sep 2023 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 26 Sep 2023 03:08 AM IST
विज्ञापन
Birth anniversary of Pandit Deendayal Upadhyay
सिद्धार्थनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जिले के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन करते हुए याद किया। सांसद जगदंबिका पाल ने कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन गरीबी और संघर्षों में बीता इसीलिए वह हमेशा गरीबों के बारे में सोचते रहते थे। वह एकात्म मानववाद के प्रणेता थे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि उनके अंत्योदय की परिकल्पना को भाजपा सरकार मूल रूप देने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, बबलू साहनी, परवेज आलम, मुरारी सिंह रामकेश पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बर्डपुर में भाजपा सभी शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। शक्ति केंद्र बर्डपुर नंबर नौ प्रथम पर कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं जनमानस के साथ शक्ति केंद्र प्रभारी अरविंद उपाध्याय की उपस्थिति में उन्हें याद किया।इस दौरान मंडल अध्यक्ष नितेश पांडेय, राजकुमारी पांडेय, विवेक गोस्वामी, अमित उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, विनय राव, गंगाराम, कलीम अंसारी, पवन पाठक, चंद्रावती देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
महान विभूति रहे हैं पार्टी के नेता: रामजियावन
सिद्धार्थनगर। भाजपा कार्यालय पर सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई। जिला प्रभारी रामजिवायन मौर्य ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान विभूति हमारी पार्टी के नेता रहे हैं, जो पूरे विश्व में कृतिमान स्थापित किए हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, वरिष्ठ नेता राजेंद्र पांडेय, जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्या, घनश्याम मिश्रा, तेजू विश्वकर्मा, जिला महामंत्री विपिन सिंह, जिला मंत्री फतेबहादुर सिंह, मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विकास पांडेय वत्स, निखिल सिंह, आशीष शुक्ला मौजूद थे।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed