फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Birsa Munda remembered on his birth anniversary

Siddharthnagar News: बिरसा मुंडा को जयंती पर याद किया गया

Sat, 16 Nov 2024 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Birsa Munda remembered on his birth anniversary
बांसी। रतन सेन डिग्री काॅलेज में शुक्रवार को बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व बिरसा मुंडा के चित्र पर प्राचार्य डाॅ. संतोष कुमार सिंह व प्रो. अर्चना मिश्रा ने पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य ने बताया कि बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 में रांची के उलीहातू गांव में हुआ। अंग्रेजों के आने के बाद झारखंड के आदिवासियों को अपनी स्वतंत्रता पर खतरा महसूस होने लगा। इसके लिए बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की सेना से संघर्ष किया और कई बार हराया। प्रो. अर्चना मिश्रा ने बताया कि बिरसा मुंडा ने तीन लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु संघर्ष किया, पहला जल, जंगल, जमीन जैसे संसाधनों की रक्षा करना, दूसरा नारी की रक्षा और सुरक्षा तीसरा अपने समाज की संस्कृति को बचाए रखना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed