फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bio medical waste can infect

बॉयो मेडिकल वेस्ट कर सकता है संक्रमित

Wed, 13 Oct 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bio medical waste can infect
बॉयो मेडिकल वेस्ट कर सकता है संक्रमित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। संक्रमित बीमार को लगा इंजेक्शन इंसान को गंभीर बीमारी का शिकार बना सकता है, मगर जिला अस्पताल के जिम्मेदारों को इसकी फिक्र नहीं है। अस्पताल से निकलने वाला मेडिकल वेस्ट खुले में डाला जा रहा है, जिसमें इंजेक्शन की निडिल से लेकर पाइप लगे बोतल सहित अन्य वेस्ट शामिल हैं। यह सब अस्पताल परिसर के एक कोने में खुले में डाला जा रहा है। यह मुख्य मार्ग से कुछ ही दूरी पर है, जहां अक्सर लोगों का आना-जाना रहता है।
अस्पताल में कई प्रकार के मरीज आते हैं। इसमें कुछ ऐसी बीमारी की शिकार होते हैं, जिनके संपर्क में आकर दूसरा व्यक्ति संक्रमित हो सकता है। ऐसा न होने पाए, उसके लिए हर अस्पताल में मरीजों को लगने वाले इंजेक्शन, बोतल, दवा, पट्टी और ब्लड से सने कपड़े को रखने के लिए अलग-अलग प्रकार के डब्बे रखे जाते हैं। उनमें अलग-अलग प्रकार के मेडिकल वेस्ट रखे जाते हैं। मगर जिला अस्पताल में नियम का पालन नहीं दिखा रहा है। यहां अस्पताल के अंदर तो डस्टबिन रखे गए हैं और मेडिकल वेस्ट को रखा भी जा रहा है। मगर अस्पताल से निकालने के बाद उसे अस्पताल परिसर में ही खुले स्थान पर गिरा दिया जा रहा है। वहीं से इमरजेंसी वाला मुख्य मार्ग है।
विज्ञापन

हवा चलने और पशुओं के जाने के बाद वह फैल जाता है। ऐेसे में अगर एक किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज को लगे इंजेक्शन की निडिल किसी को चुभ जाए तो उसके बीमार होने की आशंका रहती है। मगर जिम्मेदारों की नजर इस पर नहीं पड़ रही है, जो अस्पताल आने वालों के लिए घातक साबित हो सकता है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि मेडिकल वेस्ट के प्रबंधन के लिए रूम बना हुआ है। कूड़ा बटोरने वाले इधर-अधर कर देते होंगे। उसका निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस कूड़ेदान में क्या रखते हैं
पीले कूड़ादान में इसमें शारीरिक, रासायनिक, गंदा कपड़ा, दवाइयों संबंधित एवं प्रयोगशाला का कचरा डाला जाता है। लाल कूड़ादान में दूषित प्लास्टिक कचरा, डिस्पोजेबल वस्तुएं जैसे ट्यूबिंग, प्लास्टिक की बोतलें, शिरभ्यंतर और कैथेटर, सुइयों के बिना सीरिंज आदि को रखा जाता है। नीले कूड़ादान में कांच की वस्तुएं एवं धातु प्रत्यारोपण, कांच से बनी टूटी-फूटी एवं शीशी अथवा बोतलें, स्लाइड कांच की पेट्री डिश आदि को रखा जाता है। ग्रे कूड़ादान में धारदार धातु वाला कचरा, सुई एवं ब्लेड जैसे वस्तुएं रखी जाती हैं। काले कूड़ादान में परिसंकटमय और अन्य कचरा, खाली एवं एक्सपायर्ड कीटाणुनाशक पदार्थों की बोतलें, सीएफएल बल्ब, ट्यूब लाइट एवं बैटरी को रखा जाता है। आसमानी रंग के कूड़ादान में पुनर्चक्रण योग्य कचरा और हरे कूड़ेदान में स्वाभाविक तरीके से सड़ने वाले सामान्य कचरा को रखना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed