फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike rider woman dies after being hit by bus

Siddharthnagar News: बस की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत

Tue, 13 Jun 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 13 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bike rider woman dies after being hit by bus
सिद्धार्थनगर। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के करही चौराहे पर सोमवार को एक बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर वृद्ध महिला की मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस चालक सहित पुलिस के कब्जे में है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बांसी कोतवाली क्षेत्र के हरैया नानकार गांव निवासी मुराती देवी (60) एक मांगलिक कार्यक्रम में अपनी बहन के यहां शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के कहरपुरवा गांव में आई थीं। बताया जा रहा है कि रविवार को कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह बहन के लड़के प्रदीप के साथ बाइक से घर जा रही थीं। क्षेत्र के ही करही चौराहे के पास पहुंची थी कि एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों की मदद से दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली पहुंचाया गया, जहां मुराती को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल प्रदीप का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस को थाने में भिजवा दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नगर डिड़ई राजेश शुक्ला ने बताया बस को थाने में लाया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed