{"_id":"621fa3c16874a079c01d6338","slug":"bike-rider-killed-in-road-accident-one-injured-siddharthnagar-news-gkp42869454","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक जख्मी
- जोगिया कोतवाली क्षेत्र के फजिहतवा नाले के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिया (सिद्धार्थनगर)। बांसी से माघ मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार जोगिया कोतवाली क्षेत्र के फजिहतवा नाला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। मंगलवार की रात हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर कस्बे के निवासी मुकेश जायसवाल (21) पुत्र विनोद और क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी विशाल पाठक (20) मंगलवार की रात बांसी माघ मेला देखने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि वापस लौटते समय वे बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित फजिहतवा नाले के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां मुकेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि विशाल का इलाज चल रहा है। वहीं, मौत की खबर मिलने के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ सदर तहसीलदार सिंह ने बताया कि अस्पताल से मौत की खबर मिली थी, पुलिस घटना की जांच में जुटी है।