फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike rider dies in road accident

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत

Fri, 03 Oct 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident
शोहरतगढ़ । स्थानीय थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़ कस्बे पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सदर थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक व्यक्ति नौटकी कंपनी में कार्य करता था, इनकी शादी नहीं हुई थी। मड़वा निवासी गिरधारी चौबे (55) शनिवार रात बढ़नी से घर मड़वा आ रहा था। जैसे ही बाइक लेकर मड़वा चौराहे से पहले पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक लेकर गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

हादसा देखकर राहगीरों ने शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल मंडावा निवासी गिरधारी चौबे का मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई है, पीड़ित परिवार की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed