फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bike rider dies due to car collision in siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा हड़कंप

Thu, 27 Jul 2023 04:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 27 Jul 2023 04:11 PM IST
सार

डुमरियागंज थानाध्यक्ष मुकेश राय ने बताया कि मृतक युवक के पिता की तहरीर पर आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि पकड़ा गया चालक रमेश चंद्र श्रीवास्तव ग्राम असनाहरि जिला बस्ती का निवासी है।

विज्ञापन
bike rider dies due to car collision in siddharthnagar
मोहम्मद जावेद। फाइल फोटो

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में डुमरियागंज थाना क्षेत्र के डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर स्थित पोखरा काजी गांव के मोड़ के पास बुधवार को कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दिया। इससे हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया है। वहीं, कार और चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के जगजऊंवा गांव निवासी मोहम्मद जावेद (20) पुत्र मोहम्मद कमर बुधवार को किसी कार्य से बाइक से घर से हल्लौर के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि अभी वह डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर स्थित पोखरा काजी गांव के मोड़ पर पहुंचा था कि पीछे से कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते और अस्पताल पहुंचाने की कोशिश करते, जावेद की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


मृतक के पिता ने तहरीर देकर कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही तहरीर के आधार पर कार चालक के विरुद्ध वाहन चलाने के दौरान लापरवाही का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष मुकेश राय ने बताया कि मृतक युवक के पिता की तहरीर पर आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि पकड़ा गया चालक रमेश चंद्र श्रीवास्तव ग्राम असनाहरि जिला बस्ती का निवासी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed