फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike rider brother-in-law dies due to collision with truck

Siddharthnagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा साले की मौत

Tue, 23 Jul 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 23 Jul 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Bike rider brother-in-law dies due to collision with truck

विज्ञापन

तुलसियापुर। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के अकरहरा गांव के पास सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा और साले की मौत हो गई। एक बलरामपुर तो दूसरा नेपाल का निवासी हैं। मौत की जानकारी पुलिस ने बलरामपुर को देने के साथ ही लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के बिजुवा कला गांव निवासी महेशराम (21) पुत्र मुरली अपने साले किशोरी (30) पुत्र बेचन निवासी विद्यानगर थाना गनेशपुर जिला कपिलवस्तु नेपाल के साथ सोमवार को बस्ती में किसी कार्य से बाइक से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग साढ़े आठ बजे जैसे ही वह डीडी रोड पर ढेबरुआ थाना क्षेत्र के अकरहरा में गैस एजेंसी के सामने मोड़ पर पहुंचे। सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा देखकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे टक्कर मारने वाला निकल चुका था।
विज्ञापन

इस हादसे में वाहन चालक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बहनोई महेशराम गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में पीएचसी बढ़नी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ बलरामपुर को सूचना देकर परिवार को जानकारी देते हुए बुलाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग निकल पड़े थे। इस संबंध में एसओ ढेबरुआ शशांक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों लाश का पंचनामा भरवाकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बारे में परिवार के लोगों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed