{"_id":"65de49648e9bc2e09308a635","slug":"bike-overturns-two-students-going-for-exam-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-113490-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाइक पलटी, परीक्षा देने जा रहे दो छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाइक पलटी, परीक्षा देने जा रहे दो छात्र घायल
Wed, 28 Feb 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
लोटन। मोहना थाना क्षेत्र के मोहना-लोटन मार्ग पर सिकरी बाजार के पास मंगलवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में परीक्षा देने जा रहे दो छात्र घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से लोटन सीएचसी पर लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना सुबह साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। मंगलवार सुबह हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा थी। नौसाद खां (18) निवासी देवपुर मस्जिदिया व अलीमुल्लाह (17) निवासी भिटपरा थाना लोटन एक ही बाइक से किसमती परमात्मा उपाध्याय इंटर कॉलेज सिसवा में परीक्षा देने के लिए निकले थे। दोनों एक साथ रफ्तार से जा रहे थे कि विद्यालय जाने के रास्ते पर मुड़ना था, लेकिन गाड़ी मोड़ते समय अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दोनों चोटिल हो गए। दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजन अस्पताल पहुंच कर इलाज करा रहे हैं।