{"_id":"67645b3e1471a558230bd6ec","slug":"bike-lost-control-and-collided-with-tree-rider-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-129298-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, सवार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, सवार जख्मी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। सकारपार चौकी अंतर्गत सकारपार-चोरई ताल मार्ग पर टीकर गांव के पूरब शिव मंदिर के पास बृहस्पतिवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। डायल 112 नंबर की टीम ने घायल चालक को एंबुलेंस 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा भिजवाया।
घायल व्यक्ति के पास से मिले आधार कार्ड की मदद से उसकी पहचान निसार अहमद निवासी खडखोड़ा सहजनवा, जनपद महाराजगंज के रूप में हुई। सकारपार चौकी अंतर्गत गेंगटा गांव में निसार अहमद की ससुराल है। वह गेंगटा गांव से बृहस्पतिवार शाम को सकारपार होते हुए अपने घर खड़खोडा की तरफ जा रहा था। अभी वह टीकर गांव के पूरब शिव मंदिर के पास पहुंचा ही था कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सकारपार चौकी प्रभारी अमित कुमार शाही ने बताया कि घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा भिजवा दिया गया है। साथ ही उसके घर वालों को भी सूचना दे दी गई है।