{"_id":"62950a8e9111601e893a584f","slug":"bike-hit-by-truck-three-injured-siddharthnagar-news-gkp4387044183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आई बाइक, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आई बाइक, तीन लोग घायल
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आई बाइक, तीन लोग घायल
बिस्कोहर। जनपद बलरामपुर के गौरा थाना क्षेत्र के जैतापुर-उतरौला मार्ग पर ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। बाइक पर बैठे मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी का इलाज निजी अस्पताल बिस्कोहर में चल रहा है।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सिकौथा निवासी वीरू गौतम (20) अपनी भाभी नंदनी (32) और डेढ़ वर्षीय भतीजे भीम राव के साथ बाइक से गौरा थाना के शेखा गुलरिहा गांव में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
जैसे ही वे गौरा थाना के जैतापुर-उतरौला मार्ग पर महुआ चौराहा नहर पुल के पास पहुंचे, तेज गति से सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में उनकी बाइक आ गई। बाइक सवार वीरू गौतम, उनकी भाभी नंदिनी व बच्चा भीम राव के सिर, हाथ व चेहरे पर चोट लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।