{"_id":"667739dfc41dbf19550295f9","slug":"bike-falls-while-trying-to-save-child-one-dead-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-119522-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बच्चे को बचाने के चक्कर में गिरी बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बच्चे को बचाने के चक्कर में गिरी बाइक, एक की मौत
Sun, 23 Jun 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तिलौली। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग के जमुनी के पास रोड पार कर रहे बच्चे को बचाने के चक्कर में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
खेसरहा थाना क्षेत्र के करमा बाबू गांव निवासी सिंगारी देवी पत्नी जयराम बांसी क्षेत्र के गोहर गांव निवासी सिकंदर के साथ बाइक से शिवनगर थाना क्षेत्र के कपियाकला से उसके गांव गोहर जा रही थीं। अभी वह बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित खुटहना चौराहा व जमुनी के बीच पहुंची थी कि रोड पर अचानक आए बच्चे को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे सिकंदर व सिंगारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी तिलौली पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डाक्टर ने सिंगारी देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सिकंदर को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रामकृपाल शुक्ला ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।