{"_id":"617051769cc4c778b935364e","slug":"big-vehicles-will-stay-away-from-the-prime-minister-s-venue-siddharthnagar-news-gkp413600013","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल से दूर रहेंगे बड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल से दूर रहेंगे बड़े वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल से दूर रहेंगे बड़े वाहन
सिद्धार्थनगर। प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 अक्तूबर की जनसभा में आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। कार्यक्रम स्थल के आसपास बने 13 पार्किंग स्थलों पर सात हजार वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था होगी। बड़े वाहन (बस) को कार्यक्रम स्थल से दूर रखा जाएगा। इन्हें सनई चौराहे से साड़ी तिराहा, बांसी स्टैंड से जमुआर नाले तक मुख्य सड़क किनारे एक लेन में एक हजार बसें खड़ी किए जाने की व्यवस्था की गई है।
सनई एवं पुरानी नौगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों में बसों को मुख्य सड़क किनारे खड़ा कराया जाएगा। पुलिस लाइंस परिसर एवं जिला स्टेडियम में एक-एक हजार कारों को खड़ी करने की व्यवस्था रहेगी। सीएमओ कार्यालय के पीछे सात सौ दो पहिया वाहन खड़ी करने की व्यवस्था बनी है। हायडिल की तरफ से आने वाले वाहनों में जजेज कॉलोनी के बगल में कांशीराम आवास से बेलहिया चौराहे तक एक हजार कारें खड़ी करने के साथ ही केंद्रीय विद्यालय परिसर में सौ कारें खड़ी करने की व्यवस्था रहेगी।
बुद्धा पार्क में पांच सौ दो पहिया वाहन खड़ी करने की और एएसपी आवास के पास एवं आफिसर्स कॉलोनी में छह-छह सौ दो पहिया वाहन खड़ी करने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जेल परिसर में 150 वीआईपी वाहन, जेल परिसर आवासीय कॉलोनी में 150 प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन के साथ ही पुलिस कार्यालय परिसर में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों के सौ वाहन खड़ी करने की व्यवस्था होगी। जिला उद्यान में मीडिया के सौ वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
पार्किंग में होगा मोबाइल टायलेट, पानी टैंकर की व्यवस्था
सभी वाहन पार्किंग स्थलों के पास साइन बोर्ड व फ्लैक्सी के साथ ही मोबाइल टायलेट और पानी के टैंकर की व्यवस्था रहेगी, जिससे जनसभा कार्यक्रम में शामिल होने वालों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। गंदगी, कूड़ा और घास उगी जगहों की सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ कांशीराम आवास के पास बिजली पोल हटवाने और केंद्रीय विद्यालय के दोनों गेट खुलवाने के लिए कहा गया है।