फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Big potholes on the way to Siddharth University

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे

Mon, 06 Sep 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Big potholes on the way to Siddharth University
जर्जर और गढ्डे में तब्दील बर्डपुर से सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का मार्ग। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। इस कारण आम लोगों के साथ छात्र-छात्राओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में गिरकर लोग आए दिन जख्मी हो रहे हैं। बारिश के मौसम में ये गड्ढे और गहरे हो गए हैं। यहीं कारण है कि बुकिंग करने के बाद भी इस रूट पर जाने वाले ऑटो चालक अधिक किराया मांगते हैं।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के मुख्य नियंता प्रो. दीपक मिश्रा ने जिलाधिकारी दीपक मीणा को पत्र लिखकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थी आते-जाते हैं, उन्हें दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर रोडवेज की एक बस का ही संचालन होता है। किसी जरूरत पर बुकिंग करने के बावजूद इस रूट पर ऑटो चालक जाने के लिए तैयार नहीं होते हैं।
विज्ञापन

मुख्य नियंता प्रो. दीपक मिश्रा ने कहा कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हैं। उच्च शिक्षा के साथ पर्यटन के लिहाज से भी यह स्थान महत्वपूर्ण है। बर्डपुर से कपिलवस्तु तक सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सड़क निर्माण कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र संख्या बढ़ाने में गड्ढे बन रहे रोड़े
भारत नेपाल बॉर्डर स्थित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। निर्धारित सीट की अपेक्षा 50 प्रतिशत से अधिक सीट खाली रह गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सड़क के गड्ढे भी छात्र संख्या बढ़ने में रोड़ा बन रहे हैं। बर्डपुर से कपिलवस्तु तक आठ किमी सड़क की दूरी तय करने के बाद विश्वविद्यालय का मुख्यद्वार आता है। इसमें सात किमी सड़क में ज्यादा गड्ढे हैं। कपिलवस्तु से आगे डेढ़ किमी दूर भारत-नेपाल बॉर्डर है। इस सड़क में भी कहीं-कहीं गड्ढे हैं। बताया जा रहा है कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग की है, जिसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed