फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bhojpuri

लोकसभा में उठाया भोजुपरी भाषाओं को आँठवीं अनुसूची में शामिल करने का मुद्दा

Mon, 14 Sep 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri
लोकसभा में उठाया भोजपुरी का मुद्दा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने भोजपुरी, राजस्थानी और भोटी भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की। सदन में जगदंबिका पाल ने कहा कि भारत के विभिन्न राज्यों में बोली जाने वाली भाषा भोजपुरी, राजस्थानी और भोटी को अभी तक संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है, जबकि यह तीनों भाषाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विदेशों में मान्यता प्राप्त कर चुकी हैं। भारत में इस संदर्भ में 1969 से लेकर अब तक 19 बार गैर सरकारी विधेयक लाए जाने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आंकड़ों के अनुसार 16 देशों में लगभग 20 करोड़ लोग भोजपुरी बोलते हैं। भोजपुरी भाषा ब्राजील, फिजी, गुयाना, मॉरिशस, दक्षिण अफ्रीका, त्रिनिदाद और टोबागो आदि देशों में बोली जा रही है। उन्होंने भारत सरकार से भोजपुरी, राजस्थानी और भोटी भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed