फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bhai dooj celebrated

Siddharthnagar News: क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया भाई दूज, चित्रगुप्त की हुई पूजा

Wed, 15 Nov 2023 10:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 15 Nov 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
bhai dooj celebrated
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट बंधन, प्रेम, विश्वास के प्रतीक के रूप में बुधवार को मनाया गया है। मान्यताओं के अनुसार, यदि बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है तो भाई को अकाल मृत्यु से मुक्ति प्राप्त होती है।
भाई दूज पर्व पर क्षेत्र की अंशिका सिंह, अदिति, सावनी, परी, शिवाली आदि बहनें अपने भाइयों के सुख-समृद्धि, खुशहाली, सुखद जीवन, स्वास्थ्य की कामना की। भाई दूज की कहानी देवता यमराज और यमुना मां से संबंधित है। ये दोनों भाई-बहन थे। इनमें बेहद प्रेम था। वर्षों बाद जब एक बार यमराज अपनी बहन से मिलने गए तो यमुना ने उन्हें तिलक लगाया, पकवान बनाएं, नारियल भेंट में दिया।
विज्ञापन

यमराज ने यमुना से वरदान मांगने के लिए कहां तो यमुना बोलीं कि प्रत्येक वर्ष वे उनसे मिलने जरूर आएं। तभी से इस दिन भाई दूज का पर्व मनाए जाने की शुरुआत हुई। भाई दूज का ही दिन था, जब यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षोल्लास के साथ नगर में मनाया गया भाई-दूज का पर्व
बिस्कोहर। भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित भाई दूज का त्योहार बुधवार को बिस्कोहर नगर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक कर भगवान से उनकी लंबी उम्र, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहन को रक्षा का वचन देते हुए उन्हें शगुन के रूप में पैसे व गिफ्ट दिए। विवाहिता महिलाएं इस पावन पर्व पर मायके आईं और भाइयों को तिलक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed