फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bhagvan Buddha picture

स्मृति चिन्ह में रहेगा भगवान बुद्ध का चित्र

Wed, 27 Nov 2019 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bhagvan Buddha picture
स्मृति चिह्न में रहेगा भगवान बुद्ध का चित्र
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव-2019 को कुछ अलग ही करने के लिए हो रहे प्रयास की कड़ी में पहली बार स्कूली बच्चों को मिलने वाले स्मृति चिह्न में बुद्ध का चित्र भी होगा। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, मीडिया व अन्य वर्गों के लिए परिचय पत्र भी अलग-अलग डिजाइनों में जारी किए जाएंगे। बड़े कलाकारों को फ्रेम का मोमेंटो प्रदान किए जाएंगे, जिसमें जनपद से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों के चित्रों का समावेश किया जाएगा।

पूरे विश्व को शांति, अहिंसा व करुणा का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध के बचपन के नाम पर सृजित सिद्धार्थनगर जनपद के स्थापना के दिवस पर आयोजित होने वाला कपिलवस्तु महोत्सव 2019 इस बार 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक होगा। इस दौरान विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस बार के महोत्सव को यादगार बनाने के लिए कवायद तेज हो गई है। जहां पहली बार कई बड़े कलाकारों को लाने के लिए हामी भरा ली गई है। इस बार पुरस्कार वितरण के दौरान स्कूली बच्चों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जबकि बड़े कलाकारों को फ्रेम का मोमेंटो प्रदान किया जाएगा, जिसमें जनपद से जुड़े ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के चित्र बने होंगे। स्थानीय कलाकारों, कवियों को सर्टिफिकेट व मेडल प्रदान किया जाएगा। प्रभारी जिला सूचना अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि महोत्सव के दौरान पहचान के संकट से उबरने के लिए परिचय पत्र तो हर बार जारी किए जाते हैं, पर इस बार जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, मीडिया कर्मियों व अन्य वर्ग के कर्मचारियों का अलग-अलग डिजाइन के परिचय पत्र बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रभारी अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed