फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BEO warn the teachers

शिक्षण कार्य में शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त- बीईओ

Thu, 16 Dec 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
BEO warn the teachers
शिक्षण कार्य में शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त: बीईओ
विज्ञापन

बांसी (सिद्धार्थनगर)। अध्यापन एवं शैक्षणिक गतिविधियों में रुचि न लेने वाले शिक्षकों के विरुद्ध औचक निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षण कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। यह बात खंड शिक्षा अधिकारी मिठवल धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को शिक्षकों से कही।

उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि क्षेत्र के कुछ शिक्षक विद्यालयों में देर से उपस्थित होना और जल्दी घर जाना, जैसे कर्तव्य विमुख कार्यों को अपने आदत में शामिल कर लिए हैं। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि ऐसे शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अपनी आदतों में सुधार ले आएं अन्यथा विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर की स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, छात्र-छात्राओं के बैठने की उचित व्यवस्था, रजिस्टरों के रखरखाव, मध्याह्न भोजन, छात्रवृत्ति योजना, पुस्तकों का वितरण, शिक्षण कार्य आदि महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन कुछ विद्यालयों द्वारा नहीं किया जा रहा है जो कि उचित नहीं है ऐसे विद्यालयों की एक सूची जल्द ही बना ली जाएगी। उनके विद्यालयों का औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति लापरवाही कतई क्षम्य में नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed