फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BEO Itwa suspended in case of withholding salary by showing absent

Siddharthnagar News: अनुपस्थित दिखाकर वेतन रोकने के मामले में बीईओ इटवा निलंबित

Thu, 04 Sep 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
BEO Itwa suspended in case of withholding salary by showing absent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पोर्टल पर स्वयं अवकाश स्वीकृत करते हुए अवकाश पंजिका में अनुपस्थित दिखाकर वेतन और रोकने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी इटवा को निलंबित कर दिया गया है। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ने यह कार्रवाई की है।
महेन्द्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी, इटवा के अवकाश को लेकर गड़बड़ी करने की शिकायत हुई थी। मामले की जांच में पाया गया कि सीईओ की ओर से स्वयं ही पोर्टल पर अवकाश स्वीकृत कर उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित दिखाकर अधीनस्थ का वेतन बाधित करना, सरिता मौर्य का बाल्य-देखभाल अवकाश के लिए प्रस्तुत ऑनलाइन प्रार्थना-पत्र को निरस्त करना, श्वेता साहू द्वारा प्रस्तुत बाल्य देखभाल अवकाश को कुटुम्ब रजिस्ट्रर की नकल संलग्न न किए जाने के कारण अवकाश अस्वीकृत करना। नियमों एवं विनियमों के विपरीत जाकर कार्य करने का दोषी पाया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में महेन्द्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी इटवा के विरुद्ध निलंबित एवं अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण की जांच मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, गोरखपुर को पदेन जांच अधिकारी नामित किया जाता है। जांच होने तक वह मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), गोरखपुर मंडल, गोरखपुर कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। इसकी पुष्टि बीएसए शैलेश कुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed