{"_id":"58f3a3ec4f1c1b1874470a22","slug":"bed-was-not-on-bed-sheet-dirt-pile","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड पर नहीं थी चादर, गंदगी का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड पर नहीं थी चादर, गंदगी का ढेर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सदर विधायक श्यामधनी राही ने रविवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी व जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। जहां अव्यवस्थाएं दिखी, जिस पर विधायक ने संबंधित लोगों को कर्मचारियों को सुधार करने व सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विधायक श्यामधनी राही रविवार को दोपहर 12.30 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। पहले वे इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे जहां मरीजों से हालचाल जाना और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद जनरल वार्ड में पहुंचे यहां बेड चादर विहीन था, पॉलीथिन युक्त फटे हुए विस्तर पर मरीज पड़े थे, वहीं मरीजों को चढ़ाए जाने वाले बोतल खुले में फेंका गया था।
जगह-जगह गंदगी पसरी हुई थी, जिस पर विधायक ने संबधित कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही हर दिन बेड पर चादर बदलने के निर्देश दिए। कहा कि दोबारा अस्पताल में निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था नहीं दिखनी चाहिए। इस दौरान आशीष शुक्ल, रिकूं पाल, भानू सिसौदिया आदि मौजूद रहे।