{"_id":"69b45d15ebaab9f2340c8044","slug":"beaten-for-asking-for-wood-to-cook-food-siddharthnagar-news-c-208-1-deo1019-176855-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खाना बनाने के लिए लकड़ी मांगने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खाना बनाने के लिए लकड़ी मांगने पर पीटा
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के करौंदी काटा गांव में शुक्रवार की सुबह खाना बनाने के लिए लकड़ी मांगने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। आरोप है कि घर में एक सप्ताह से गैस सिलिंडर खत्म है और इसे भरवाने के लिए पति पैसा मांग रहा था।
विवाहिता ने शुक्रवार को थाने पहुंच पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिहार प्रांत के विजयीपुर थाना क्षेत्र के मुसहरी बाजार निवासी गीता की शादी करीब छह वर्ष पहले खुखुंदू क्षेत्र के करौंदी काटा निवासी अजय चौहान के साथ हुई थी। दंपती की पांच साल की बच्ची भी है। विवाहिता का कहना है कि पति उसे अपने साथ नहीं रखता है। मायके से मां अपने पेंशन के पैसों में से जो भेजती है, उसी से खर्च चलता है।
एक सप्ताह पहले रसोई गैस का सिलिंडर खत्म हो गया। जैसे तैसे जुगाड़ करके वह खाना बनाती थी। शुक्रवार सुबह पति से सिलिंडर भरवाने या फिर खाना बनाने के लिए लकड़ी देने को कहा। इस पर पति ने पीट दिया। इसकी शिकायत करने पर सास, जेठ व जेठानी ने भी मार-पीट की और धमकी देते हुए घर से भगाने लगे। इस संबंध में इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पति समेत अन्य ससुराल वालों को बुलाया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।