फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Beaten by collection to be dropped, primary filed on two

Siddharthnagar News: कुर्की करने गए संग्रह अमीन से मारपीट, दो पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 02 May 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Beaten by collection to be dropped, primary filed on two
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के रोहूडीला गांव में बैंक के कर्ज के मामले में कुर्की करने गए संग्रह अमीन को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पीटनेे का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है।
विज्ञापन

अमीन की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, मारपीट, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य में अखिलेश कुमार और अनिल कुमार निवासी रोहूडीला पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नौगढ़ तहसील में तैनात संग्रह अमीन सुभाषचंद के अनुसार वह नायब तहसीलदार के साथ मोहाना थाना क्षेत्र के रोहूडीला गांव में ग्रामीण बैंक मोहाना में बाकीदारी के संबंध में जारी आरसी को लेकर समस्त भूमि व अचल संपत्ति के कुर्की के लिए पहुंचे थे। खेती की कुर्की की प्रक्रिया शुरू हो रही थी कि दो लोग पहुंचे और मारपीट करने लगे। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed