फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   beat women and boy

Siddharthnagar News: महिला और बच्चों को पीटा, ट्रैक्टर से गिरा दी दीवार

Sat, 04 Feb 2023 10:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 04 Feb 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
beat women and boy
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के लोहरौली गांव का मामला
विज्ञापन

भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के लोहरौली गांव में महिला और बच्चों को मारने पीटने और विरोध करने पर ट्रैक्टर से मिट्टी से जोड़ी गई ईंट की दीवार गिरा देने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की है। पीड़ित महिला ने सामान भी फेंक देने का आरोप लगाते हुए डुमरियागंज पुलिस को तहरीर दी है।
आरोप है कि पुलिस ने कड़ी कार्रवाई के बजाए दोनों को पक्ष को शांतिभंग में चालान कर दिया। जिसके बाद जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने मामले की पुलिस कप्तान को शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोहरौली गांव निवासी नियाज अहमद के सौतेले भाई से बंटवारे को लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। आरोप है कि उसके बाद भी लोग हमेशा उन्हें परेशान करते रहते हैं। पीड़ित नियाज की पत्नी रेहाना ने बताया कि डुमरियागंज पुलिस ने सुबह हमारे पति व हमको यह कहकर थाने पर बुलाया की तुम्हारे पति के खिलाफ मुकदमा है। तुम लोग थाने पर आओ। थाने पहुंचने के बाद पता चला कि तहसील से जमानत कराना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी हम लोग थाने पर ही थे कि हमारे पट्टीदार ने गोलबंद होकर उनके घर से सारा सामान बाहर फेंक दिया घर में रखा अनाज, खाना, बच्चे का दूध आदि फेंक दिया। ट्रैक्टर से घर की दीवार तोड़ दी। हमारे बच्चों को भी मारापीटा गया।

इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दूरभाष के माध्यम से दी। तब पुलिस हरकत में आई। पीड़ित परिजन मामले में हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक देवनंदन उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्ष का आपसी विवाद है। दोनों को थाना लाकर कानूनी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed