फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Be careful while walking

Siddharthnagar News: बढ़ रहा ठंड, टहलने के दौरान बरते सावधानी

Mon, 27 Nov 2023 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 27 Nov 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Be careful while walking
शहर के उद्यान पार्क में सुबह दौड़ लगाते लोग।
सिद्धार्थनगर। सुबह कोहरा छाने के साथ ही गलन लिए हवा बहने से ठंड बढ़ने लगी है। दिन में धूप होने के शाम होते ही फिर से कोहरा छाने लगता है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है, इस दौरान सुबह टहलने निकलने वालों को चिकित्सकों ने सावधानी बरतने को कह रहे है।
विज्ञापन

शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 32 एवं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दो-तीन दिन में मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान है। वर्तमान में दिन में मौसम साफ हो रहा है, लेकिन सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई है। इस दौरान घर से निकलने वाले लोगों को बचाव की सख्त जरूरत है। शहर में सुबह के समय पार्क एवं खुले मैदान में टहलने वालों में कई विभिन्न बीमारियों में से ग्रसित रहते है। चिकित्सकों का कहना है कि इस समय लापरवाही करने पर ठंड लग सकती है। उनका कहना है कि इस समय बढ़ते ठंड के मौसम में अस्थमा सर्दी, जुकाम, जोड़ों का दर्द के मरीजों को सावधानियों की जरूरत है। ठंडा खाने पीने की चीजों से परहेज करें, गुनगुना पानी पीने आदि का सुझाव दिया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. सीबी चौधरी कहते है कि ठंड में टहलने के दौरान शरीर को गर्म कपड़े से ढंके रहे। टहलना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इस दौरान बचाव व सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

आज रहेंगे बादल, कल से गिरेगा पारा
सिद्धार्थनगर। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण सोमवार को बादल छाए रहेंगे। इस कारण न्यूनतम तापमान कुछ बढ़ेगा, लेकिन अधिकतम तापमान में कमी आएगी। उसके बाद मंगलवार से आसपास साफ होगा तो तीन दिन में दो-तीन डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed