फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   "Be aware of those who scam WITH the name of Ram"

‘राम के नाम पर घोटाला करने वालों से सजग रहें’

Fri, 13 Oct 2017 10:31 PM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Fri, 13 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
"Be aware of those who scam WITH the name of Ram"
बृजभूषण तिवारी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
आदर्शवाद का गुणगान करने वाली प्रदेश सरकार राम के नाम पर घोटाला कर रही है। इससे जनता को सजग रहने की जरूरत है। ये बातें शुक्रवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्यालय के लोहिया कला भवन में सीमांत लोहिया बृजभूषण तिवारी की 76वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। इससे पहले उन्होंने बृजभूषण तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बृजभूषण तिवारी सीमांत लोहिया थे। वे समाजवाद को मानते थे और वह स्वयं एक विश्वविद्यालय थे। जिनके बताए मार्ग पर चलकर आज समाजवादी पार्टी जनता के बीच अपना विश्वास बनाए हुई है। उन्होंने राजनीति के साथ-साथ लेखन कार्य भी किया। युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा पार्टी में कोई अंतर कलह नहीं है। सपा कार्यकर्ता एक हैं और एक रहकर काम करते रहेंगे। बिना भाजपा का नाम लिए ही इशारे- इशारे में उन्होंने कहा कि राम के नाम पर घोटाला करने वालों से जनता को सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार जनता को छलने का काम कर रही है। कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ मजाक किया गया है। यह सरकार केवल वादों की सरकार है। इसमें लंबी- लंबी बयानबाजी की जाती है, मगर देने के नाम पर जनता को कुछ नहीं मिल रहा है। महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष विभा शुक्ला ने कहा कि आज प्रदेश की महिलाएं असुरक्षित हैं। सड़क पर निकलने से महिलाएं डर रही हैं। बावजूद इसके सरकार सुरक्षा का दावा कर रही है। सत्ता में आने से पहले सुरक्षा का दावा करने वाली भाजपा सत्ता में आने के बाद सभी मोर्चे पर फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को पार्टी पूरे दम खम से लड़ेगी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा हुआ है। कई लोग ऐसे हैं जिनका 50 से 70 रुपये तक कर्ज माफ हुआ है। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अंबिकेश श्रीवास्तव ने प्रदेश अध्यक्ष को बुद्ध की प्रतिमा देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद आलोक तिवारी, सईद भ्रमर, पूर्व जिलाध्यक्ष गोरखपुर राजमणि पांडेय, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, पूर्व विधायक विजय पासवान, चिन्कू यादव, उग्रसेन सिंह, इद्रीश पटवारी, अंबिकेश श्रीवास्तव, निसार बागी, राजमणि यादव, चंद्रजीत जायसवाल, सत्यानंद सिंह, ,खुर्शीद अहमद, राजाराम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed