{"_id":"69dd47fd1c6a8a33ee0f5f2e","slug":"be-aware-and-get-vaccinated-avoid-the-disease-dm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-156555-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूक होकर कराए टीकाकरण, बीमारी से बचें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूक होकर कराए टीकाकरण, बीमारी से बचें : डीएम
Tue, 14 Apr 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में डिप्थीरिया आउटब्रेक की रोकथाम के लिए स्कूल आधारित टीडी, डीपीटी टीकाकरण अभियान के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि डिप्थीरिया आउटब्रेक की रोकथाम के लिए स्कूल आधारित टीडी, डीपीटी टीकाकरण अभियान 20, 21, 23, 24, 27, 28 और 30 अप्रैल 2026 से जनपद के समस्त विकास खंडों में चलाया जाना है।
अभियान के दौरान सभी सरकारी, निजी स्कूलों, मदरसों में डीपीटी-2 बूस्टर (संभावित कक्षा-1, 5-6 आयु वर्ग के बच्चे), टीडी-10 (संभावित कक्षा-4-5, 10 वर्ष आयु के बच्चे) तथा टीडी-16 (संभावित कक्षा-10 और 11, 16 वर्ष आयु के बच्चे) को अतिरिक्त डोज से आच्छादित किया जाना है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ब्लाॅक स्तरीय समन्वय बैठक, संवेदीकरण 16 अप्रैल तक संपन्न करा लिया जाए। स्कूलों की कार्ययोजना संवेदीकरण 17 और जनपद स्तर पर 18 अप्रैल तक उपलब्ध कराया जाए, जिससे कि गतिविधि का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।
भारत में महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर सर्वाइकल कैंसर है, लगभग 99.7 प्रतिशत के मामले एचपीवी (ह्यूमन पैपीलोमा वायरस) के कारण होता है। इससे बचाव के लिए एचपीवी का टीकाकरण जिला चिकित्सालय समेत जनपद के समस्त सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 14-15 आयु वर्ग की बालिकाओं का निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि इसका लाभ अधिक से अधिक बालिकाओं तक पहुंचाया जाए। इस दौरान सीएमओ डाॅ. आरके चौरसिया, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. वीएन चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।